भागलपुर के डीएम एसपी ने स्वतंत्रण और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाने में जुट गए
भागलपुर, 9 नवंबर 2025, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर श् हृदय कांत द्वारा आज आई ट्रिपल सी में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
मतदान तिथि को संपूर्ण मतदान केंद्रों के मतदान की गतिविधियों को इस कंट्रोल रूम के परदे पर देखा जा सकेगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार एवं जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author: K k sanjay
Post Views: 110

Total Users : 10192768
Views Today : 1988