Explore

Search

March 10, 2026 12:39 pm

सऊदी अरब में 42 भारतीय का मौत 

सऊदी अरब में 42 भारतीय का मौत

सऊदी अरब से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सोमवार तड़के मक्का से मदीना जा रही रही एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस मुफ्रिहात इलाके के पास यह बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई, जिसके चलते इसमें आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से बस में सवार करीब 42 भारतीय उमरा यात्रियों की जल कर मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर यात्रियों के तेलंगाना के हैदराबाद से होने की बात कही जा रही है। सऊदी समयानुसार रात 11 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है
प्रभावित लोगों की पूरी मदद कर रहा भारतीय दूतावास- विदेश मंत्री
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा, भारत का दूतावास और वाणिज्य दूतावास दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को पूरी तरह से मदद कर रहा है। विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मदीना, सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा लगा है। रियाद में हमारा दूतावास और जेद्दा में वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और परिवारों को मदद कर  रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति का पता लगाने के आदेश दिए है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने को भी कहा है। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया, शुरुआती जानकारी के अनुसार सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगों में से कम से कम 16 लोग हैदराबाद के निवासी थे। ये सभी कथित तौर पर मल्लेपल्ली के बाज़ारघाट इलाके के रहने वाले थे। मंत्री डी. श्रीधर ने आगे बताया कि, फिलहात मृतकों की पहचान नहीं की गई है, अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि की जा रही है।
हैदराबाद सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, उन्होंने रियाद में भारतीय दूतावास के उप-मिशन प्रमुख (DCM) अबू माथेन जॉर्ज से बात की है, जिन्होंने उन्हें मामले की जानकारी जुटाने का आश्वासन दिया है। ओवैसी ने आगे बताया कि उन्होंने हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है और यात्रियों के विवरण को रियाद दूतावास और विदेश सचिव के साथ साझा किया है। ओवैसी ने केंद्र सरकार और खासकर विदेश मंत्री से अनुरोध किया है कि, दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को भारत वापस लाया जाए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!