Explore

Search

September 21, 2026 1:58 am

भागलपुर में लंबित पत्रों के निष्पादन पर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दो दिनों में रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश

भागलपुर में लंबित पत्रों के निष्पादन पर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दो दिनों में रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश

भागलपुर, 17 नवंबर 2025।
लंबित पत्रों के निष्पादन और त्वरित निपटारे को लेकर सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले तीन महीनों में प्राप्त सभी पत्रों की स्थिति पर विभागवार चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पिछले 3 महीनों में प्राप्त सभी पत्रों को प्राप्ति पंजी में दर्ज किया जाए। साथ ही जो पत्र महत्वपूर्ण श्रेणी में आते हैं, उनके जवाब दो दिनों के अंदर तैयार कर संबंधित विभाग या कार्यालय को भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों का त्वरित निपटारा प्रशासनिक दक्षता की प्राथमिकता है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 18 नवंबर को सभी वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर लंबित कार्यों के निष्पादन, कार्यालय व्यवस्था में सुधार और जनता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश कुमार राम, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी की इस समीक्षा बैठक को प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने तथा लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!