Explore

Search

March 3, 2026 11:38 am

कोटाबाग क्षेत्र में लगाई चौपाल, निर्विवाद उत्तराधिकार के 10 मामले निस्तारित

कोटाबाग क्षेत्र में लगाई चौपाल, निर्विवाद उत्तराधिकार के 10 मामले निस्तारित

विक्रम सिंह
कोटाबाग / हल्द्वानी – 25 नवंबर 2025
उपजिलाधिकारी कालाढुंगी ने कोटाबाग क्षेत्र में लगाई चौपाल, निर्विवाद उत्तराधिकार के 10 मामले निस्तारित। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत ने कोटाबाग क्षेत्र में दो चौपाल आयोजित की।
उन्होंने ग्राम मुसाबंगर एवं चांदपुर में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को निर्विवाद उत्तराधिकार से संबंधित प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सत्यापन प्रणाली और निस्तारण की समय सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आमजन को सरल, शीघ्र और न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उपजिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित किया कि सभी उत्तराधिकार प्रकरणों की समयबद्ध एवं तथ्यपरक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, अनावश्यक विलंब न होने दें तथा परिवार की सहमति और स्थलीय स्थिति का जिम्मेदारीपूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करें।
मौके पर निर्विवाद उत्तराधिकार के 10 मामले निस्तारित करते हुए प- क 11 (क) भरने के निर्देश जारी किए।
इसके उपरांत उपजिलाधिकारी ने ZALR Act 176 के अंतर्गत कुर्रे बंटवारे से जुड़े प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भूखंड, सीमा, हिस्सेदारी तथा विवाद बिंदुओं का प्रत्यक्ष परीक्षण कर राजस्व टीम को स्पष्ट और निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जा सके। उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देश दिए कि ZALR 176 के प्रकरणों में सटीक राजस्व अभिलेख, सही सीमांकन और पारिवारिक हिस्सेदारी का स्पष्ट निर्धारण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए राजस्व कर्मियों को पूर्ण ईमानदारी और तत्परता से कार्य करना होगा।
निरीक्षण के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल, हिमांशी आर्या, मनोज उप्रेती, रीडर अमरपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!