खगड़िया में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस–STF की संयुक्त कार्रवाई में बरामद हुए हथियार
खगड़िया। जिला पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को मोरकाही थाना क्षेत्र से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दोनों तस्करों को दबोच लिया।
पुलिस द्वारा उनके कब्जे से 02 देसी पिस्तौल, 26 जिंदा कारतूस, 02 खोखा तथा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों तस्करों ने हथियारों की खरीद–फरोख्त में संलिप्तता स्वीकार की है।
जिला पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही उनके अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए छापेमारी तेज की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने इस संयुक्त कार्रवाई के लिए टीम को बधाई दी है।
Author: K k sanjay
Post Views: 244

Total Users : 10212761
Views Today : 2416