Explore

Search

May 5, 2026 2:06 pm

भोजपुर डीएम के निर्देश पर चला बुलडोजर तरारी प्रखंड क्षेत्र में 

 

भोजपुर डीएम के निर्देश पर चला बुलडोजर तरारी प्रखंड क्षेत्र में

 

जिला पदाधिकारी भोजपुर के तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार तरारी प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व अंचलाधिकारी तरारी ने किया। अभियान के दौरान बाज़ार क्षेत्र एवं मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाया गया। टीम के साथ मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को सफलतापूर्वक संपन्न किया। स्थानीय लोगों को भी अतिक्रमण न करने एवं सड़क को सुगम बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
अभियान के क्रम में दुकानदारों और राहगीरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों, मार्गों एवं बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगे भी इस प्रकार के अभियान को नियमित रूप से संचालित कर क्षेत्र में सुव्यवस्थित यातायात और स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!