Explore

Search

March 4, 2026 4:55 am

समस्तीपुर के सिंघिया मवेशी अस्पताल में सुविधाएँ, लेकिन संसाधनों का अभाव

समस्तीपुर के सिंघिया मवेशी अस्पताल में सुविधाएँ, लेकिन संसाधनों का अभाव
सिंघिया, समस्तीपुर (बिहार)

सिंघिया प्रखंड स्थित मवेशी अस्पताल में पशुपालकों के लिए कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहां मवेशियों को फ्री में प्रेग्नेंट कराने (कृत्रिम गर्भाधान) की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पशुओं के लिए मुफ्त में विभिन्न प्रकार के टीके और दवाएँ भी अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं।
अस्पताल कर्मी पवन कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से सभी मूलभूत पशु-चिकित्सा सुविधाएँ निःशुल्क देने का प्रावधान है, जिसका ग्रामीण पशुपालक लाभ उठा रहे हैं।

लेकिन इन सुविधाओं के बीच अस्पताल को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर की स्थायी नियुक्ति नहीं होने के कारण सप्ताह में केवल तीन दिन ही बाहर से आने वाले डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल चलता है। इससे आपातकालीन स्थिति में पशुपालकों को असुविधा होती है।

अस्पताल का पुराना जर्जर भवन, शौचालय की अनुपस्थिति और अपर्याप्त बुनियादी ढांचा भी यहां की बड़ी समस्याएँ हैं। स्थानीय लोगों और कर्मियों की मांग है कि जल्द से जल्द नए भवन का निर्माण और स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति हो, ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!