Explore

Search

June 24, 2026 6:42 am

सिंघिया में स्कूल बैग वितरण को लेकर अवैध वसूली का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश

सिंघिया में स्कूल बैग वितरण को लेकर अवैध वसूली का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के महरा पंचायत स्थित ऊंच माध्यमिक विद्यालय महरा में बैग वितरण के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय के एचएम रन विजय कुमार द्वारा सरकार की ओर से दिए गए निःशुल्क स्कूल बैग के बदले 20 रुपये की वसूली की जा रही है।

अभिभावकों का कहना है कि बिना 20 रुपये जमा किए बच्चों को बैग नहीं दिया जा रहा था। जब इस संबंध में एचएम रन विजय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि फुलहरा से बैग ढुलाई का भाड़ा लगा है, इसलिए 20 रुपये लिए गए।

इधर, इस मामले पर बीईओ मनोज कुमार झा ने स्पष्ट कहा कि
“स्कूल बैग पूरी तरह निःशुल्क है, इसमें एक चौआनी भी नहीं ली जानी चाहिए। यदि पैसे लिए गए हैं तो संबंधित एचएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!