Explore

Search

September 12, 2026 4:00 pm

बिहार में द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स मंच एक ऐसा शैक्षणिक मंच है जो लगातार बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार को एक मंच प्रदान कर रहे हैं

 

बिहार में द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स मंच एक ऐसा शैक्षणिक मंच है जो लगातार बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार को एक मंच प्रदान कर रहे हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र अवस्थित विद्यालय को इस मंच से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड से लेकर प्रमंडल स्तरीय टीम का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दरभंगा प्रमंडल के अध्यक्ष मुकुंद रंजन ने समस्तीपुर जिला के ग्यारह सदस्यीय वाली समिति का गठन किया है। जिसमें विश्वामित्र प्रसाद को जिला अध्यक्ष, मनीष चन्द्र प्रसाद एवं राजनन्दनी गुप्ता को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार को सचिव, रंजना कुमारी, गुड़िया कुमारी, कुमकुम कुमारी एवं गौतम यादव को उपसचिव, पिंकी कुमारी को कोषाध्यक्ष, सत्येन्द्र सिंह एवं खुशबू कुमारी को मिडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद सभी सदस्यों को प्रमंडलीय अध्यक्ष मुकुंद रंजन ने सभी नवचयनित पदधारकों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया।
जिला उपाध्यक्ष मनीष चन्द्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार और शैक्षणिक गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना है जिससे लाखों शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इस मंच से अबतक लगभग राज्य के साठ हजार से अधिक शिक्षक जुड़ चुके हैं। बिहार के सभी नवाचारी शिक्षकों को इस मंच से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!