Explore

Search

August 24, 2026 11:10 am

सीएम नीतीश ने बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण का निरीक्षण किया

सीएम नीतीश ने बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण का निरीक्षण किया

 

बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने आज कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण में हाजीपुर–महनार पथ से चकसिकंदर तक चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से जुड़े शेष कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। साथ ही पहुँच मार्ग का निर्माण भी निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में आवागमन निर्बाध एवं सुचारू रूप से हो सके।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल परियोजना के पूरा होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से बेहतर एवं त्वरित सड़क संपर्कता प्राप्त होगी। इससे कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों को नई गति मिलेगी। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में रोगियों को पटना पहुँचने में भी काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा और उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के बीच लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे आवागमन और अधिक सुगम होगा।

Nitish Kumar

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!