Explore

Search

March 4, 2026 2:56 pm

बिहार में बदमाशों ने मुखिया पति को मारी गोली

बिहार में बदमाशों ने मुखिया पति को मारी गोली

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरो पंचायत की मुखिया के पति एवं रिटायर्ड आर्मी जवान दीनानाथ प्रसाद पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. हमला उस समय हुआ जब वे देर शाम घर लौट रहे थे.

मुखिया पति की हालत गंभीर: गोली दीनानाथ प्रसाद की दाहिनी जांघ में लगी है. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सरमेरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है.
घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड: सूचना मिलते ही एएसपी (ऑपरेशन) नूरुल हक, सरमेरा थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है.

निकाय चुनाव से जुड़ी रंजिश की आशंका: पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.

परिजनों ने अभी तक नहीं दिया बयान: घायल दीनानाथ प्रसाद और उनके परिवार ने न तो पुलिस को कोई बयान दिया है और न ही मीडिया से बात की है. इससे जांच में कुछ उलझनें बनी हुई हैं.
मुखिया संघ में आक्रोश, सुरक्षा की मांग: घटना के बाद नालंदा जिला मुखिया संघ में भारी रोष है. हुसैना पंचायत मुखिया सिंटू कुमार ने कहा, “अगले साल चुनाव हैं, जनप्रतिनिधियों पर हमले बढ़ रहे हैं. हम सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.” संघ ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

“अगले साल चुनाव होना है, जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों पर इन दिनों हमले बढ़ गए हैं. कुछ दिन पहले मेरे भाई का अपहरण कर लिया गया था. हम सभी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.”-सिंटू कुमार, मुखिया, हुसैना पंचायत

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: एएसपी नूरुल हक ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं. तकनीकी जांच और गुप्त सूत्रों के आधार पर दबिशें दी जा रही हैं. जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा पुलिस ने किया है.

“मुखिया पति को जांघ में गोली लगी है. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गयाहै. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, तकनीकी जांच से जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे.”-नूरुल हक, एएसपी, नालंदा

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!