Explore

Search

June 23, 2026 12:07 am

डीएम के निर्देश पर अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध कारवाई  की गई

डीएम के निर्देश पर अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध कारवाई  की गई

जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर आज दिनांक 11.12.2025 को 3:00 अपराह्न से मनेर थाना अंतर्गत अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन,पटना द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी,दानापुर, एसडीपीओ,दानापुर-2,जिला खनन पदाधिकारी, पटना , सभी खान निरीक्षक एवं मनेर थानाध्यक्ष समिल्लित थे। जांच के क्रम में मनेर थाना अंतर्गत ब्यापुर में गंगा नदी में अवैध रूप से गंगा नदी का उजला बालू खनन कर परिवहन करते 03 नाव पाया गया जिसके आलोक में सभी 03 नाव को जप्त करते हुए 07 व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई। साथ ही संबंधित के विरुद्ध मनेर थाना के प्राथमिकी दर्ज की गई| सभी 03 जप्त नावों पर बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन निवारण, परिवहन एवं भंडारण) नियमावली, 2019, यथा संशोधित 2024 के तहत कुल 34 लाख रुपए दंड अधिरोपित किए गए है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन में लिप्त पाए गए लोगों के विरूद्ध अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!