Explore

Search

March 20, 2026 2:06 am

सीएम नीतीश ने मीठापुर में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया

सीएम नीतीश ने मीठापुर में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री  ने कहा कि बिहार के छात्र-छात्राओं को उच्चस्तरीय तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों विश्वविद्यालयों की सभी निर्माणाधीन संरचनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से तथा शीघ्र पूर्ण किया जाए।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मीठापुर क्षेत्र में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), चाणक्या राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय तथा मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए गए हैं। इन संस्थानों के कारण यह पूरा क्षेत्र अत्यंत विकसित और आकर्षक हो गया है। दोनों विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण होने से यह क्षेत्र और भी बेहतर दिखाई देगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!