पी न्यूज़ खबर का असर, सिंघिया में जलाया गया अलाव
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भीषण ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं होने का मामला पी न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
खबर प्रकाशित होने के बाद अंचलाधिकारी के निर्देश पर सिंघिया प्रखंड के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराई गई। इससे ठंड से परेशान राहगीरों, मजदूरों एवं आम लोगों को काफी राहत मिली है।
स्थानीय लोगों ने पी न्यूज़ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि मीडिया समय-समय पर जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाता रहे, तो प्रशासन भी त्वरित कार्रवाई करने को मजबूर होता है।
फिलहाल प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जाने से ठंड से राहत मिली है।
Author: K k sanjay
Post Views: 148

Total Users : 10214500
Views Today : 3064