बिहार में महिला अधिकारी लापता, 22 दिन पहले हुई थी शादी
बिहार के पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है. अथमलगोला प्रखंड में कृषि भवन में बीटीएम पद पर तैनात महिला शुक्रवार शाम से लापता हैं. कार्यालय से आवास जाने के क्रम में वह अचानक गायब हो गईं. जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
पटना में बीटीएम लापता : पीड़िता के बड़े भाई ने इसको लेकर बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने कहा है कि मेरी बहन कार्यालय बंद होने के बाद अथमलगोला से ऑटो लेकर बख्तियारपुर अपने आवास के लिए निकली, लेकिन आवास पहुंचने से पहले ही उसका मोबाइल ऑफ हो गया और लापता हो गई. अनहोनी की आशंका से परेशान उनके परिजनों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी.
”तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अथमलगोला एवं बख्तियारपुर क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. लोकेशन के आधार पर सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी में पुलिस जुट गई है.”- देवनन्दन शर्मा, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष
भाई ने बताया 4 बजे तक हुई बात : पीड़िता के भाई ने बताया कि बख्तियारपुर थाना पुलिस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है. लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है. पटना के मूल निवासी महिला के भाई ने बताया कि शाम चार बजे के बाद बात नहीं हो पायी और घर भी नहीं पहुंची. सूत्रों की मानें तो कई बिंदुओं को सामने रखकर पुलिस जांच कर रही है.
22 दिन पहले हुई थी शादी : जानकारी के अनुसार गायब हुई महिला अधिकारी की शादी 22 दिन पहले ही हुई है. उसके पति चार्टर अकाउंटटेंट हैं. उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की तरह ही पत्नी सुबह साढ़े 9 बजे घर से निकली. दिन में दोपहर 2 बजे तक बात हुई, फिर उसके बाद बातचीत नहीं हुई है. गायब होने वाली महिला अधिकारी मूल रूप से पटना के विजय नगर की रहने वाली हैं और बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के मकान में रहती थीं.






Total Users : 10068795
Views Today : 1884