Explore

Search

July 29, 2026 12:31 am

रोसड़ा थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज, आरोपी नामजद

रोसड़ा थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज, आरोपी नामजद

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।
पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री को धर्मपुर गांव निवासी मो. सलमान एवं एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना से पहले भी जब उनकी बेटी स्कूल जाया करती थी, तब आरोपी द्वारा रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की जाती थी।
परिजनों का आरोप है कि लगातार परेशान किए जाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अंततः अपहरण की घटना को अंजाम दे दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए रोसड़ा थाना पुलिस ने नामजद आरोपी सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!