Explore

Search

March 12, 2026 1:18 am

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (24 जनवरी) की तैयारियों का जायजा उप विकास आयुक्त ने किया कर्पूरी ग्राम का निरीक्षण

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (24 जनवरी) की तैयारियों का जायजा उप विकास आयुक्त ने किया कर्पूरी ग्राम का निरीक्षण

समस्तीपुर | 14 जनवरी 2026
आगामी 24 जनवरी 2026 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन समस्तीपुर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त (DDC) समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह ने जननायक के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम का सघन भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने कर्पूरी ग्राम स्थित स्मृति भवन एवं महाविद्यालय परिसर का जायजा लिया, जहां जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश
उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जयंती समारोह में बड़ी संख्या में जननायक के अनुयायियों, आम नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के आगमन की संभावना है। ऐसे में साफ-सफाई, रंग-रोगन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण में रहे ये अधिकारी उपस्थित
निरीक्षण के दौरान
श्री आशुतोष आनंद, निदेशक, डीआरडीए
श्री रजनीश कुमार राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
श्री रवि कुमार गुप्ता, कार्यपालक अभियंता (स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-1)
संबंधित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा जयंती समारोह को गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में लगातार निगरानी एवं आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!