Explore

Search

June 13, 2026 6:10 pm

बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर — सड़क जाम

बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर — सड़क जाम

समस्तीपुर जिले के
बिभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक अपने घर की ओर जा रहा था, तभी रोसड़ा की ओर से तेज गति में आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बिभूतिपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई।
पुलिस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजे जाने की बात कही जा रही है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारु कराने का प्रयास जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!