Explore

Search

June 19, 2026 3:02 pm

रोसड़ा में भीषण जाम, एंबुलेंस और परीक्षा देने जा रहे छात्र फंसे

रोसड़ा में भीषण जाम, एंबुलेंस और परीक्षा देने जा रहे छात्र फंसे

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय स्थित रोसड़ा शहर में आज दोपहर अचानक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम इतना गंभीर था कि एक एंबुलेंस वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा, इंटरमीडिएट परीक्षा की दूसरी सिटिंग में शामिल होने जा रहे कई छात्र-छात्राएं भी जाम में फंस गए। समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की चिंता को लेकर छात्र और अभिभावक काफी परेशान दिखे। काफी मशक्कत और देर से जाम खुलने के बाद छात्र किसी तरह अपने-अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोसड़ा में अक्सर यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित रहने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान निकालने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में एंबुलेंस और परीक्षार्थियों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!