Explore

Search

February 12, 2026 5:04 am

एसटीएफ की कार्रवाई से बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, अवैध हथियारों के साथ चार गिरफ्तार

एसटीएफ की कार्रवाई से बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, अवैध हथियारों के साथ चार गिरफ्तार

पटना। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। दिनांक 09 फरवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सहित कुल चार आरोपियों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल राय निवासी बेलवरगंज थाना आलमगंज जिला पटना, कुणाल राज निवासी लालाटोली थाना खाजेकला जिला पटना, जितेंद्र कुमार तथा आकाश कुमार निवासी रिकाबगंज थाना दीदारगंज जिला पटना के रूप में हुई है। इस संबंध में आलमगंज थाना कांड संख्या 136/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पेशेवर अपराधी बादल राय उर्फ बादल गोप दीदारगंज एवं पटना सिटी क्षेत्र के भू-माफियाओं के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई।
बताया जाता है कि मुख्य आरोपी बादल राय उर्फ बादल गोप के खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित सात आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आपराधिक नेटवर्क और संभावित साजिश के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
बिहार पुलिस ने कहा है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!