Explore

Search

August 14, 2026 4:58 am

बांकीपुर में आभार जताने पहुंचे प्रशांत किशोर, जनता ने लड्डुओं से तौला; VIDEO में देखें


बिहार की बांकीपुर सीट से उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जीत के लिए लोगों का आभार जताया। जनता रोड स्थित एक हॉल में आयोजित आभार सभा के दौरान समर्थकों ने प्रशांत किशोर को लड्डुओं से तौला।

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने बीजेपी को बांकीपुर में हराया है, उसका असर देखिए, सरकार वही है, व्यवस्था वही, लेकिन पिछले 12-15 दिन में किसी बच्चे की हत्या- एनकाउंटर, हॉफ एनकाउंटर के नाम पर नहीं हुई है, जाति-गमछा देखकर मारने की बात बिहार में बंद हो गई। ये बांकीपुर में आपके वोट का असर है। यहां पर जिन गरीब लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था, बांकीपुर में चुनाव के बाद किसी भी व्यक्ति के घर पर बुलडोजर नहीं चला है। पूरे देश में बांकीपुर के लोगों की चर्चा हो रही है कि यहां के लोगों ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर दलों की बात न सुनकर पैसे, दारू, मुर्गा भात के लालच से ऊपर उठकर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट दिया है।

सम्राट चौधरी का हटना तय: PK

पीके ने कहा कि आने वाले समय में निश्चित तौर पर सम्राट चौधरी को सीएम के पद से हटना पड़ेगा। कोई बेहतर आदमी मुख्यमंत्री बनेगा। लेकिन जितने दिन भी सम्राट चौधरी सीएम पद पर बने रहेंगे अब कोई बड़ी गलती नहीं कर पाएंगे, क्योंकि लोगों का दबाव है। लोगों ने देख लिया है कि अगर फेक एनकाउंटर करवाओगे, गरीब आदमी की झोपड़ी पर बुलडोजर चलाओगे, लोगों का राशन कार्ड से नाम काटोगे, तो जनता तुमको हरा भी सकती है। 

हर वार्ड में 50 सक्रिय लोगों की समिति बनेगी

उन्होंने आगे कहा कि आपने सामुदायिक और पेय जल की जो समस्या बताई हैं उसको नोट कर लिया गया है। अगस्त में हम हर वार्ड में जाएंगे। आपको हमारे यहां कम आना पड़े, इसके लिए वार्ड के स्तर पर आपकी समस्या सुन लें कि कौन सी समस्या से आप सबसे ज्यादा परेशान हैं। अगस्त खत्म होते-होते हर वार्ड में राजनैतिक रूप से सबसे सक्रिय 50 लोगों की एक समिति यहां बनाएंगे, जो एक तरीके सलाहकार के तौर पर आपके वार्ड में हमारे साथ मिलकर काम करेगा, ताकि जो समस्या आप बता रहे हैं इन समस्याओं का निदान जब हम सरकार के साथ या नगर निगम के साथ मिलकर शुरू करें तो यह खबर हो कि यह काम सुधर रहा है या नहीं सुधर रहा है।

अधिकारियों की शिकायत के लिए मांगा नाम और नंबर

प्रशांत किशोर ने कहा कि एक सुझाव देंगे कि जो भी नाली-गली की समस्या आपके यहां है, बिजली के लिए कोई पैसा मांग रहा है या कोई दूसरा सरकारी कर्मचारी ठीक से काम नहीं कर रहा है, आपको परेशान कर रहा है, तो अगली बार जब आप हमसे मिले या हमारे कार्यालय आइए तो उस पदाधिकारी का विभाग और नाम नंबर जरूर लिखिए। आपके यहां कोई कार्यपालक अभियंता है, नगर निगम का ठेकेदार है, जो भी गलती कर रहा है उसका नाम और नबंर हमको बताइए, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके।

तीन महीने में राशन कार्ड की समस्या खत्म करने का वादा

पीके ने कहा कि तीन-चार वादा हमने आपसे किया था। पहली बात मैंने कही थी कि विधायक से जुड़े हुए मामले में कोई कमीशनखोरी नहीं होगी। इसका असर होगा कि जितने यहां गरीब परिवार के लोग हैं, जिनको राशन कार्ड बनाने में चाहे नाम कट गया है या कार्ड बनाने में घूस मांगा जा रहा है, या जिनका राशन कार्ड बना हुआ है और पांच किलो की बजाए 4 किलो राशन मिल रहा है, ये समस्या अगले तीन महीने में खत्म हो जाएगी। हर वह व्यक्ति जिसको राशन कार्ड मिलना चाहिए उसका राशन कार्ड बिना एक रुपये घूस दिए ही बनेगा।

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर नवंबर तक सुधार का भरोसा 

पीके ने कहा कि बांकीपुर के लगभग 60 प्रतिशत बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं, स्कूल वाले मनमानी फीस वसूल रहे हैं। इसको नवंबर तक हर संभव सुधारने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि प्रशांत किशोर ने पहली आभार सभा जनता रोड में की। इसके बाद दूसरी सभा टीपीएस कॉलेज, चिरैयाटांड में की।

ये भी पढ़ें-

UP चुनाव से पहले CM योगी की बड़ी तैयारी, महिलाओं को 50 हजार देने का प्लान, अखिलेश बोले- हम 40 हजार से करेंगे शुरुआत

“मेरी बात नहीं सुनी गई, इसलिए BJP में गया”, AAP छोड़ने की वजह पर हरभजन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानें और क्या कहा





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!