सिंघिया पुलिस ने गांजे के साथ सरकारी शिक्षक और उसके पुत्र को किया गिरफ्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल गांव में पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापेमारी कर 950 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने शिक्षक और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लिलहौल गांव निवासी सरकारी शिक्षक दिलीप कुंवर के घर गांजा रखा गया है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम उनके घर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से करीब 950 ग्राम गांजा बरामद किया।
गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके से सरकारी शिक्षक दिलीप कुंवर और उनके पुत्र शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर न्यायालय भेज दिया गया।
बताया गया है कि गिरफ्तार शिक्षक दिलीप कुंवर प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया में पदस्थापित हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Total Users : 10183825
Views Today : 4194