Explore

Search

April 15, 2026 3:41 am

इग्नू में बीएड-एमबीए के आवेदन शुरू

इग्नू में बीएड-एमबीए के आवेदन शुरू

 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए बीएड, एमबीए और बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू के अनुसार, बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कार्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित

एआईसीटीई मान्यता के साथ एमबीए में प्रवेश

इग्नू ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रमों में भी प्रवेश शुरू किए हैं। यह डिग्री अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त है और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में संचालित होती है। कार्यक्रम की अवधि 2 वर्ष है। पात्रता के लिए कम से कम तीन वर्ष की स्नातक डिग्री में 50 प्रतिशत अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत) आवश्यक हैं। कोर्स के बारे में जानकारी

ignou@pin/sotools/programme/MD-

प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 फरवरी है। आवेदन आधिकारिक पोर्टल ignou-bed.samarth. edu.in/index.php के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री निर्धारित अंकों के साथ तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा

 

परिषद से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम होना आवश्यक है।

इग्नू के स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन ने चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (एफवाईयूपी) के तहत फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी शुरू किया है। यह ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!