Explore

Search

September 16, 2026 12:21 am

मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस–अपराधी मुठभेड़, एएसआई घायल

मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस–अपराधी मुठभेड़, एएसआई घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ बेला थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम शातिर साइबर ठग पप्पू साहनी को गिरफ्तार करने पहुँची थी, जो पूर्व में एटीएम धोखाधड़ी के कई मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस से खुद को घिरा देख पप्पू साहनी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में बेला थाने में तैनात एएसआई विकास कुमार के पेट में गोली लग गई। विकास कुमार मूल रूप से सीवान जिले के रहने वाले हैं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी पप्पू साहनी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुँचे और घायल एएसआई का हालचाल लिया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि “अपराधियों के हौसले पस्त करना जरूरी है” और जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!