Explore

Search

April 14, 2026 8:58 pm

मिथिला विश्वविद्यालय में पांच कॉलेजों की NSS इकाइयों में कार्यक्रम पदाधिकारी नियुक्त

मिथिला विश्वविद्यालय में पांच कॉलेजों की NSS इकाइयों में कार्यक्रम पदाधिकारी नियुक्त

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश पर एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर.एन. चौरसिया ने पांच कॉलेजों की एनएसएस इकाइयों में कार्यक्रम पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
नई नियुक्तियों में आरसीएसएस कॉलेज, बिहट (बेगूसराय) में समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. सच्चिदानंद सिंह, आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय (समस्तीपुर) में हिन्दी के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार सिंह, बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर की एनएसएस इकाई-02 में मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार मौर्या, आरबीएस कॉलेज, अंदौर (समस्तीपुर) में समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार तथा एसएमआरसीके कॉलेज, समस्तीपुर में वाणिज्य के प्राध्यापक लक्ष्मी प्रसाद यादव को शामिल किया गया है।
समन्वयक डॉ. चौरसिया ने बताया कि संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों द्वारा भेजी गई शिक्षकों की सूची के आधार पर यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इससे पूर्व कुलपति के आदेश से पांच अन्य कॉलेजों—जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर (समस्तीपुर), एलएनजे कॉलेज, झंझारपुर (मधुबनी), मिल्लत कॉलेज, दरभंगा, एस.के. कॉलेज, थतिया रोसड़ा (समस्तीपुर) तथा जे.एन. कॉलेज, नेहरा (दरभंगा)—की एनएसएस इकाइयों में भी कार्यक्रम पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।
कार्यालय सहायक अमित कुमार झा ने बताया कि सभी संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है और नव नियुक्त पदाधिकारियों का योगदान प्रतिवेदन 15 दिनों के भीतर मांगा गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!