स्कॉलरशिप योजना बिहार
प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति (PMS) के डिफेक्टेड आवेदनों में सुधार की तिथि बढ़ी
प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति (PMS) योजना सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत डिफेक्टेड (त्रुटिपूर्ण) आवेदनों में सुधार करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
पहले डिफेक्टेड आवेदनों में सुधार कर उन्हें अंतिम रूप (फाइनलाइज) देने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 मार्च 2026 कर दिया गया है।
निर्धारित नई तिथि तक अभ्यर्थी अपने आवेदनों में आवश्यक सुधार कर अंतिम रूप दे सकते हैं। अधिकारियों ने सभी संबंधित छात्रों से अपील की है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले अपने आवेदन की त्रुटियां सुधार लें, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके
Author: K k sanjay
Post Views: 173

Total Users : 10218392
Views Today : 67