सरकारी नौकरी ,जॉब
RBI में 650 असिस्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 मार्च तक करें आवेदन
Reserve Bank of India (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती स्थायी (Permanent) रोजगार के रूप में की जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही टाइपिंग ज्ञान आवश्यक बताया गया है।
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है (8 मार्च 2026 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी: ₹450
एससी / एसटी: ₹50
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा तिथि: शीघ्र घोषित होगी
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: घोषित की जाएगी
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न और विस्तृत सिलेबस की जानकारी जल्द जारी होने की संभावना है।






Total Users : 10063124
Views Today : 691