Explore

Search

February 24, 2026 11:13 am

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: 8वीं पास को 7.5 लाख तक बिना ब्याज लोन, 21,500 आवेदन पहले ही जमा

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: 8वीं पास को भी 7.5 लाख तक बिना ब्याज लोन

जयपुर, 23 फरवरी 2026: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में युवाओं का भारी उत्साह देखा जा रहा है। 22 जनवरी, 2026 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 21,500 युवाओं ने आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 1,500 आवेदन बैंकों को आगे भेजे भी जा चुके हैं।
उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त श्री सुरेश ओला ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में स्वरोजगार के लिए एक मजबूत ईको-सिस्टम तैयार करना है और अधिक से अधिक युवाओं को आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है।
योजना की खास बातें:
8वीं से 12वीं पास:
सेवा एवं व्यापार क्षेत्र: 3.5 लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: 7.5 लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन
अतिरिक्त मार्जिन मनी: 35,000 रुपये (वापस नहीं करनी है)
ग्रेजुएट / ITI / अधिक योग्यता वाले:
सेवा एवं व्यापार क्षेत्र: 5 लाख रुपये
मैन्युफैक्चरिंग: 10 लाख रुपये
अतिरिक्त मार्जिन मनी: 50,000 रुपये
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
युवा अपनी SSO ID और ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में निम्न दस्तावेज जरूरी हैं:
आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
फोटो
शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
संस्थागत आवेदन में 51% से अधिक स्वामित्व का दस्तावेज
योजना का लक्ष्य:
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 10,000 युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन एक महीने में ही 21,500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। प्रदेश के बजट में इस वित्त वर्ष में 30,000 युवाओं को लाभ देने की घोषणा की गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!