“RPSC Exam 2026: मार्च से जुलाई तक 12,000+ पदों पर भर्ती परीक्षाएं, 15 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल”
राजस्थान लोक सेवा आयोग मार्च से जुलाई 2026 के बीच 12,000 से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। सब इंस्पेक्टर, प्राध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक और पशु चिकित्सा अधिकारी सहित कई बड़ी परीक्षाओं की तिथियां घोषित।
मार्च से शुरू होगा भर्ती परीक्षाओं का दौर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की भर्ती परीक्षाओं का नया चरण मार्च से शुरू होगा।
मार्च से जुलाई के बीच आयोग 12,000 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगा। अनुमान है कि करीब 15 लाख अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
मार्च से जुलाई तक की प्रमुख परीक्षाएं
सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती मुख्य परीक्षा – 22 व 23 मार्च
सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (1015 पद) – 5 व 6 अप्रैल
पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद) – 19 अप्रैल
सहायक कृषि अभियंता (281 पद) – 19 अप्रैल
प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (3225 पद) – 31 मई से 16 जून
वरिष्ठ अध्यापक (6500 पद) – 12 से 18 जुलाई
अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं
कनिष्ठ विधि अधिकारी – 26-27 जुलाई
सांख्यिकी अधिकारी – 30 अगस्त
निरीक्षक फैक्टरी बॉयलर्स – 20 सितंबर
सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी – 13 से 16 अक्टूबर
संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास) – 15 नवंबर
जुटाने होंगे बड़े संसाधन
इतने बड़े स्तर की परीक्षाओं के लिए आयोग को:
500–800 अतिरिक्त परीक्षा केंद्र
1500 से अधिक वीडियोग्राफर व CCTV
3000+ शिक्षक व कर्मचारी
3000+ पुलिसकर्मी
500 से अधिक वाहन
की व्यवस्था करनी होगी।






Total Users : 10066079
Views Today : 1181