Explore

Search

April 15, 2026 10:10 pm

LNMU Darbhanga News: Dr. R.N. Chaurasia Appointed PRO, English Department Felicitates

LNMU Darbhanga News: Dr. R.N. Chaurasia Appointed PRO, English Department Felicitates

University Update: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में डॉ आर.एन. चौरसिया बने PRO, अंग्रेजी विभाग ने किया सम्मान
दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से पीआरओ का दायित्व ग्रहण करने वाले डॉ. आर.एन. चौरसिया को स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

पाग-चादर से हुआ सम्मान
मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय ने पाग एवं चादर से सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ. चौरसिया को पुनः पीआरओ का दायित्व मिलना विश्वविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुलपति के कुशल निर्देशन में वे अपनी दूसरी पारी में और अधिक दक्षता से दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विभागाध्यक्ष ने जताई खुशी
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा ने कहा कि डॉ. चौरसिया छात्र-छात्राओं के बीच लोकप्रिय हैं और हर कार्य को पूरी तत्परता से संपन्न करते हैं।
पूर्व प्राध्यापक डॉ. अमरेन्द्र शर्मा ने भी कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पद के लिए डॉ. चौरसिया सर्वाधिक उपयुक्त हैं, क्योंकि उनका अनुभव लंबा और समाज से जुड़ाव गहरा है।
नये PRO का संकल्प
डॉ. चौरसिया ने कहा कि कुलपति ने जिस विश्वास के साथ दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और क्षमता से निभाने का प्रयास करेंगे। वे मीडिया से बेहतर संवाद स्थापित कर विश्वविद्यालय की योजनाओं, उपलब्धियों और गतिविधियों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विभाग के कई शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने भी उन्हें बधाई दी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!