सिंघिया: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में
आज शनिवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान/स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (फेज-2) के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत राज बंगरहाट्टा एवं माहें में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) को प्रभावी ढंग से लागू करना था।
कार्यशाला की मुख्य बातें: कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विवेक रंजन ने किया प्रखंड समन्वयक मो. सोहराब आलम ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों और स्वच्छता कर्मियों को कचरा प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें प्रशिक्षित किया।
WPU पर जोर: कचरा प्रसंस्करण इकाई (WPU) को नियमित रूप से क्रियाशील बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि WPU पर जैविक खाद का निर्माण किया जाए और उसकी बिक्री कर राजस्व उत्पन्न किया जाए।
कचरा संग्रहण शुल्क: वार्ड स्तर पर स्वच्छता कर्मियों को प्रत्येक घर से 30 रुपये उपभोक्ता शुल्क संग्रह करने का निर्देश दिया गया।
आय का मॉडल:
संग्रहित उपभोक्ता शुल्क के वितरण को लेकर स्पष्ट जानकारी दी गई:
संग्रहित राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा संबंधित स्वच्छता कर्मी को प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाएगा।
शेष 50 प्रतिशत राशि का उपयोग ठेला और ई-रिक्शा की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए किया जाएगा।
उपस्थिति:
इस अवसर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजन साफी, स्वच्छता कर्मी कुन्दन पासवान, अमित कुमार, इंद्रेव मुखिया, दिलीप साफी, अरुण कुमार पासवान, राज कुमार राम, रंजीत राम सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।






Total Users : 10067320
Views Today : 1452