Explore

Search

September 11, 2026 12:21 am

पटना में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, ड्राइवरों ने काटा हंगामा, राजद विधायक मौके पर पहुंचे

[ad_1]

पटना: बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। मृतक की पहचान रमेश राय के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और करीब  सैंकड़ो  की संख्या में ट्रक ड्राइवर मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। सभी आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।

राजद विधायक मौके पर पहुंचे

मोरवा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक रणविजय साहू भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गोदाम मालिक पर ट्रक ड्राइवर की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। विधायक के मुताबिक, रमेश राय छत्तीसगढ़ के रायपुर से बोरा लेकर पटना के महुली रोड स्थित गोदाम में आया था। शनिवार की दोपहर बोरा भींग जाने का आरोप लगाकर गोदाम मालिक ने ड्राइवर से करीब छह लाख रुपये जुर्माने की मांग की।

विधायक का आरोप है कि ड्राइवर रमेश राय ने छह लाख रुपये देने से इनकार किया, जिसके बाद गोदाम मालिक और उसके लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पिटाई के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद शव को मौके पर ही रखा गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवर मौके पर पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे यहां से नहीं हटेंगे।

राजद विधायक ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

राजद विधायक रणविजय साहू ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह करीब एक घंटे से मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।

वहीं, दीदारगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिवार या विधायक से जानकारी ली जाए। विधायक की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। शव को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। मौके पर बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवरों के जुटने से तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इससे पहले बिहार से एक खबर सामने आई थी कि एक बेटे ने पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। (रिपोर्ट- पटना से बिट्टू कुमार)

ये भी पढ़ें-

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हाजीपुर में मोटरसाइकिल सवार की गोली मारकर हत्या



[ad_2]

Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!