Explore

Search

August 29, 2026 3:31 pm

सिंघिया में सेवानिवृत्त बिजली विभाग कर्मी बिमल कुमार सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सिंघिया में सेवानिवृत्त बिजली विभाग कर्मी बिमल कुमार सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के बांगरहट्टा निवासी एवं उप प्रमुख रिंकू सिंह के चाचा बिमल कुमार सिंह के निधन पर आज शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बिमल कुमार सिंह का निधन गुरुवार को हो गया था। वे बिहार सरकार के बिजली विभाग के निगरानी शाखा में सेवा देने के बाद करीब 18 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे।

श्रद्धांजलि सभा में उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में सिंघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, बांगरहट्टा पंचायत के सरपंच कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटूष सिंह, पंचायत समिति सदस्य त्रिपुरारी झा, वारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार पासवान, माहे पंचायत के मुखिया पति दिलीप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य रखने की कामना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!