सिंघिया में स्व. रेखा हीरा सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, नरमा टीम बनी विजेता
समस्तीपुर: सिंघिया प्रखंड में स्वर्गीय रेखा हीरा सिंह स्मृति कप के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस टूर्नामेंट में नरमा और पोखराम टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक बीरेंद्र कुमार और एमएलसी तरुण कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से लाल फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर नरमा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जवाब में पोखराम की टीम 155 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह नरमा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अमन झा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि सुमन कुमार (पोखराम) को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। विजेता टीम को स्प्लेंडर बाइक और एलईडी टीवी तथा उपविजेता टीम को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के आयोजक पूर्व मुखिया सह वार्ड पार्षद निरंजन सिंह, विशाल सिंह, मो. जावेद, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, रामचंद्र प्रधान, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, उप प्रमुख रिंकू सिंह, सुमन हीरो एजेंसी सिंघिया के प्रोपराइटर सुमन कुमार सिंह, अरविंद यादव, पन्ना सिंह, लड्डू सिंह, कुंदन सिंह, अमर प्रताप सिंह उर्फ ललन सिंह, नीरज सिंह, मोहन यादव, संतोष यादव, दिनेश पासवान, राहुल सिंह, जितेंद्र ठाकुर, मो. लालो, रामानंद पासवान मनोज झा सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।






Total Users : 10070232
Views Today : 66