Explore

Search

November 8, 2026 8:49 pm

Shivajinagar में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर कन्वेंशन मीटिंग, 6 से 20 मार्च तक चलेगा जागरूकता अभियान

Shivajinagar में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर कन्वेंशन मीटिंग, 6 से 20 मार्च तक चलेगा जागरूकता अभियान

**Shivajinagar प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर कन्वेंशन मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में 6 से 20 मार्च तक प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

समस्तीपुर: Shivajinagar प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर एक कन्वेंशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ Alok Kumar Singh ने की।
बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि 6 मार्च से 20 मार्च तक प्रखंड क्षेत्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा।
इस अभियान के तहत लोगों को छोटे परिवार के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन साधनों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बीडीओ Alok Kumar Singh ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को परिवार नियोजन कार्यक्रम से जोड़ा जाए।
वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी Dr. Amit Kumar ने बताया कि पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जाएगी और इच्छुक लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्ला, जीविका बीपीएम कुमारी, यूनिसेफ से डीसीएम विक्रम कुमार चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!