Rosera–Shivajinagar–Baheri सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों की बैठक, धूल और कंकड़ से बढ़ी परेशानी
समस्तीपुर के Shivajinagar प्रखंड में रोसड़ा-शिवाजीनगर-बहेरी सड़क निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। अधूरी सड़क और धूल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्तीपुर: Shivajinagar प्रखंड अंतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के गुरुकुल आश्रम शाहरू धाम परिसर में शनिवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख Dr. Govind Kumar ने की, जबकि संचालन मुखिया पति Rajesh Kumar Singh ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से Rosera से Shivajinagar होते हुए Baheri तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी और उससे उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है और फिलहाल सड़क का निर्माण कर्पूरी चौक तक ही होकर रुक गया है। बीते लगभग दो महीनों से कर्पूरी चौक से बहेरी तक सड़क निर्माण पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क के कारण रास्ते में धूल, कंकड़ और पत्थर फैले हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक हो गया है। धूल के कारण लोगों को सांस संबंधी समस्याएं भी होने लगी हैं, जबकि कंकड़-पत्थर के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और संवेदक से मांग की कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को फिर से शुरू कर इसे शीघ्र पूरा कराया जाए।
साथ ही यह भी मांग की गई कि जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक निर्माण एजेंसी द्वारा प्रतिदिन कम से कम तीन बार सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल और डस्ट से लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
बैठक में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की।
बैठक में शिवाजी मंडल, रामशोभित मंडल, विजय मंडल, मदन प्रसाद सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राम बालक सिंह, सुरेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग उठाई।






Total Users : 10070229
Views Today : 46