Explore

Search

August 4, 2026 4:18 pm

खगड़िया में हत्या मामले में 8 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया फैसला

खगड़िया में हत्या मामले में 8 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया फैसला

बिहार में हत्या के एक मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला खगड़िया जिले में स्थित माननीय न्यायालय ADJ-II द्वारा सुनाया गया।
जानकारी के अनुसार यह मामला बेलदौर थाना कांड संख्या 142/22 से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 148, 149, 323, 307 और 302 के तहत आरोप दर्ज किए गए थे। पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और दाखिल चार्जशीट के आधार पर अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
सजा पाने वालों में निर्भय शर्मा, अजीत शर्मा, वकील शर्मा, जगदंबी शर्मा, नारायण शर्मा, राजो शर्मा, कुलो शर्मा और राजा शर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी खगड़िया जिले के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में गहन जांच कर ठोस साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किए गए, जिसके आधार पर न्यायालय ने यह निर्णय सुनाया। इस फैसले को कानून व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!