सिंघिया में स्टेट हाईवे किनारे स्कूल बिना बाउंड्री वॉल, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग स्थित स्टेट हाईवे 88 के किनारे बलहा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय बलहा मकतब में अब तक बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं कराया गया है।
बाउंड्री वॉल नहीं रहने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ आंगनवाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह स्कूल स्टेट हाईवे के बिल्कुल किनारे स्थित है, जहां दिनभर हजारों छोटी-बड़ी गाड़ियां तेज गति से गुजरती हैं।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी ने बताया कि स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर शिक्षा विभाग से कई बार मांग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यभार संभालने से पहले के एचएम रहमत आलम द्वारा भी विभाग से बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों और शिक्षकों का कहना है कि बाउंड्री वॉल नहीं होने से बच्चों के सड़क की ओर जाने का खतरा हमेशा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।






Total Users : 10097331
Views Today : 739