Explore

Search

September 21, 2026 2:49 am

सिंघिया के आदर्श मध्य विद्यालय लगमा दक्षिण के बच्चों ने किया राजगीर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

सिंघिया के आदर्श मध्य विद्यालय लगमा दक्षिण के बच्चों ने किया राजगीर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय लगमा दक्षिण के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत बिहार के ऐतिहासिक स्थल राजगीर ले जाया गया। इस दौरान बच्चों ने कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया तथा उनके इतिहास और महत्व की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पावापुरी जल मंदिर (भगवान महावीर की महानिर्वाण स्थली), नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर ग्लास ब्रिज, वेणुवन, जरासंध का अखाड़ा तथा विश्व शांति स्तूप सहित कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक और शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा सरकारी विद्यालयों के छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराने का निर्देश दिया गया है। उसी के तहत विद्यालय के बच्चों को इस टूर पर ले जाया गया।


उन्होंने बताया कि परिभ्रमण में शामिल सभी छात्रों को अपने-अपने वर्ग शिक्षक के माध्यम से भ्रमण से संबंधित प्रतिवेदन तैयार करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि बच्चे देखी-सुनी चीजों को समझ सकें और उससे सीख प्राप्त कर सकें।
इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार मुखिया, विनीता कुमारी, चंदन कुमार बैठा सहित अन्य शिक्षक गाइड के रूप में बच्चों के साथ मौजूद रहे और विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!