Explore

Search

July 30, 2026 11:24 am

बेटी की पढ़ाई के लिए सांसद शांभवी चौधरी ने दिया 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग

बेटी की पढ़ाई के लिए सांसद शांभवी चौधरी ने दिया 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के काजीडुमरा गांव निवासी दिनेश पासवान की पुत्री संतोषी कुमारी की पढ़ाई के लिए शांभवी चौधरी ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सांसद के सौजन्य से दिनेश पासवान को 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया, ताकि बेटी की पढ़ाई के लिए लिए गए कर्ज की अदायगी हो सके।
बताया गया कि संतोषी कुमारी की बेहतर शिक्षा को लेकर सांसद शांभवी चौधरी ने कुछ दिन पहले ही सहायता देने की घोषणा की थी। पिता दिनेश पासवान ने बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए कर्ज लिया था। अपने वादे के अनुसार सांसद ने उन्हें 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सहयोग किया।
इस मौके पर डॉ. तरुण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, रोसड़ा सांसद प्रतिनिधि अनीश राज, नवीन कुमार सिंह और मणिशंकर सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने सांसद के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरणा मिलेगी और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!