Explore

Search

June 26, 2026 3:12 am

मोमोज और चाप खाने के बाद मासूम भाई-बहन की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

मोमोज और चाप खाने के बाद मासूम भाई-बहन की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Tarn Taran में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोमोज और चाप खाने के कुछ ही देर बाद भाई-बहन की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान 7 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय दानिका के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम बच्चों ने बाहर का खाना खाने की जिद की थी। उनके पिता बाजार से मोमोज और चाप लेकर आए थे। खाना खाने के कुछ देर बाद दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनके शरीर पर लाल निशान उभर आए। अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों मासूमों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जिस रेहड़ी वाले से खाना खरीदा गया था, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!