दर्जी की बेटी ने किया कमाल! निहारिका सिन्हा ने UPSC Civil Services Examination 2025 में 365वीं रैंक हासिल की
साहिबगंज की निहारिका सिन्हा ने UPSC में 365वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
साहिबगंज:संघ लोक सेवा आयोग की UPSC Civil Services Examination 2025 में साहिबगंज की बेटी Niharika Sinha ने 365वीं रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
सफलता के बाद निहारिका ने साहिबगंज के उपायुक्त Hemant Sati से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त Satish Chandra, अपर समाहर्ता Gautam Bhagat, परियोजना निदेशक आईटीडीए Sanjay Kumar Das, जिला आपूर्ति पदाधिकारी Jhunu Kumar Mishra और जिला शिक्षा अधीक्षक Kumar Harsh ने भी निहारिका को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और बधाई दी।
कौन हैं निहारिका सिन्हा
साहिबगंज के कुलीपाड़ा की रहने वाली निहारिका सिन्हा एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी हैं, जबकि माता शबनम कुमारी स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध के आधार पर एएनएम के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद निहारिका ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की।
निहारिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में St. Xavier’s School Sahibganj से मैट्रिक, 2020 में Jawahar Vidya Mandir Shyamali रांची से इंटरमीडिएट तथा 2023 में St. Xavier’s College Kolkata से राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
पहले प्रयास में वर्ष 2024 में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में 2025 में 365वीं रैंक हासिल कर यह मुकाम हासिल किया।
युवाओं के लिए बनी प्रेरणा
इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से छात्रों के मार्गदर्शन के लिए Phulo-Jhano Digital Library Sahibganj की स्थापना की गई है। उन्होंने निहारिका से अनुरोध किया कि वे समय-समय पर यहां आकर विद्यार्थियों को अपना अनुभव साझा करें और उन्हें करियर के लिए मार्गदर्शन दें।
निहारिका की इस सफलता से जिले के युवाओं को यह प्रेरणा मिली है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।






Total Users : 10072192
Views Today : 1241