Explore

Search

March 13, 2026 11:17 pm

बेतिया में घूस लेते फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, 30 हजार रुपये लेते रंगे हाथ निगरानी ने दबोचा

 

बेतिया में घूस लेते फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, 30 हजार रुपये लेते रंगे हाथ निगरानी ने दबोचा

Bettiah में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक सरकारी अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान जिला गव्य विकास कार्यालय के फील्ड ऑफिसर अनुराग अभिषेक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार Bihar Vigilance Investigation Bureau की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनुराग अभिषेक को 30 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई बानूछापर के हाजमा टोला स्थित कार्यालय में की गई।
बताया जाता है कि गौनाहा निवासी बबलू कुमार ने डेयरी योजना के तहत चार गाय खरीदी थी। इसके बदले उन्हें लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये का अनुदान मिलना था। आरोप है कि अनुदान राशि जारी करने के लिए फील्ड ऑफिसर ने पहले ही इंश्योरेंस और ऑफिस खर्च के नाम पर 32 हजार रुपये ले लिए थे।
इसके बाद भी अधिकारी ने अनुदान जारी करने के लिए 30 हजार रुपये नकद की मांग की। शिकायतकर्ता बबलू कुमार ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी। इसके बाद पटना से पहुंची टीम ने जाल बिछाकर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में डीएसपी Mithilesh Kumar ने बताया कि आरोपी अधिकारी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!