Explore

Search

July 30, 2026 7:46 am

समस्तीपुर में बड़ा हादसा! चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक के दोनों पैर कटे | Singhia Ghat Railway Station News

समस्तीपुर में बड़ा हादसा! चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक के दोनों पैर कटे | Singhia Ghat Railway Station News

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। घायल युवक की पहचान नरहन सिंघिया घाट निवासी सागर साह के 18 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार के रूप में की गई है।
घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर मनीष साह ने बताया कि युवक का दाहिना पैर पूरी तरह कट गया था जबकि बायां पैर आधा कटा हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि रेफर के बाद एंबुलेंस मिलने में देरी हुई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!