समस्तीपुर में दवा दुकान पर छापेमारी, ड्रग विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप | Mushrigharari News
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा भट्टी चौक स्थित एक गुमटी में संचालित दवा दुकान पर ड्रग विभाग की टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान में रखी दवाओं की जांच की और आवश्यक कागजात की मांग की। ड्रग विभाग की इस कार्रवाई से इलाके के अन्य दवा दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से इस गुमटी में दवा की बिक्री की जा रही थी। फिलहाल ड्रग विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
Author: K k sanjay
Post Views: 166

Total Users : 10167953
Views Today : 1297