Explore

Search

May 7, 2026 1:38 pm

आपसी सौहार्द्र और शांति पूर्ण तरीके से मनाएं पर्व असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर : थानाध्यक्ष

आपसी सौहार्द्र और शांति पूर्ण तरीके से मनाएं पर्व असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर : थानाध्यक्ष

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत चैत्र नवरात्र, रामनवमी और ईद पर्व को लेकर गुरुवार को हथौड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष मौसम ने की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, व गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मौसम ने पर्व में शांति व्यवस्था और भाईचारे बनाएं रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन और भाईचारे को ख्याल में रखते हुए पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की जरूरत है। क्योंकि पर्व शांति, भाईचारे और सादगी का प्रतीक है। थानाध्यक्ष ने कहा की पर्व में डीजे पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान त्योहार में कोई भी अस्वमाजिक तत्व आपसी भाईचारा और शांति को भंग करने का प्रयास करता है, तो वैसे व्यक्ति को चिन्हित कर उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अपर थानाध्यक्ष मुखराम सिंह ने उपस्थित सभी लोगों से पर्व को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग करने की अपील किए। ताकि सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में सहूलियत हो सके। मौके पर एसआई विनोद कुमार, मुकेश कुमार ,मुखिया प्रेम कुमार सहनी, सरपंच रविंद्र प्रसाद चौधरी, पूर्व मुखिया राजेश कुमार पासवान, ललित कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!