Explore

Search

September 21, 2026 12:45 am

नगर परिषद हाजीपुर के द्वारा चलाया जा रहा है लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान

 

नगर परिषद हाजीपुर के द्वारा चलाया जा रहा है लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान

जिलाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा. प्र.से.) के निर्देशानुसार आज दिनांक 19 मार्च 2026 को नगर परिषद,हाजीपुर के द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान गांधी चौक होते हुए राजेन्द्र चौक तक चलाया गया। अभियान का संचालन नगर प्रबंधक डॉ.सूर्य प्रकाश एवं डीपीओ नमामि गंगे मुनेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और जुर्माना अधिरोपित करते हुए सामानों की जप्ती भी की गई। सख्त चेतावनी दी गई कि यदि आगे अतिक्रमण किया गया तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ यह निदेशित किया गया कि बैरिकेटिंग के पास या बाहर रहने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन,वैशाली और नगर परिषद, हाजीपुर का मुख्य उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त कर आम जनता को जाम मुक्त माहौल प्रदान करना था। उल्लेखनीय है कि दुकानदारों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है और वह बैरिकेडिंग के अंदर रहकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। वहां के स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद भी किया।
अतिक्रमण अभियान शहर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले चौक चौराहे पर लगातार चलाया जाएगा ताकि शहर निवासियों को अतिक्रमण के कारण होने वाले समस्याओं का सामना न करना पड़े।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!