Explore

Search

March 23, 2026 12:12 am

बिहार दिवस पर शिवाजीनगर में दिखा उत्साह, छात्र-छात्राओं ने बनाई पेंटिंग व रंगोली

बिहार दिवस पर शिवाजीनगर में दिखा उत्साह, छात्र-छात्राओं ने बनाई पेंटिंग व रंगोली

प्रभात फेरी निकालकर दिया ‘शिक्षित बिहार-विकसित बिहार’ का संदेश, गांव-गांव में जागरूकता अभियान

Shivajinagar प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में Bihar Diwas के अवसर पर रविवार को उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से प्रभात फेरी निकालकर लोगों को शिक्षा और विकास का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने गगनचुंबी नारों के साथ गांव-गांव भ्रमण किया और “शिक्षित बिहार-विकसित बिहार”, “नशा मुक्त बिहार”, “बेटी पढ़ाओ, बिहार बढ़ाओ” जैसे संदेशों के जरिए जागरूकता फैलायी। इसके साथ ही विद्यालय परिसरों में आकर्षक पेंटिंग और रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा, बहादुरपुर ठनका, रामभद्रपुर, बल्लीपुर, सरहिला, शिवाजीनगर, प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर, गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय बल्लीपुर समेत कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने छात्रों को बिहार दिवस के महत्व और राज्य के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मार्च करते हुए मानव श्रृंखला भी बनाई और “ज्ञान की भूमि, वीरों का बिहार” जैसे नारों के साथ प्रदेश के विकास का संकल्प लिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!