समस्तीपुर: सिंघिया में पेट्रोल-डीजल संकट, सभी पंप बंद – वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि इलाके के लगभग सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं, जिससे आम लोगों से लेकर वाहन चालकों तक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिला के इस क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मोटरसाइकिल से लेकर बड़े वाहनों तक के चालक इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन कहीं भी ईंधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मियों के अनुसार, लगातार बैंक बंद रहने (छुट्टियों) के कारण तेल कंपनियों से ईंधन की सप्लाई नहीं हो पाई है, जिसके चलते पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है।
वहीं, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल और डीजल को गैलन व डिब्बों में जमा कर कालाबाजारी करने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे संकट और गहरा गया है।लोगो ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है गैलन ड्राम में तेल ले जाने वालो पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम लोगों को परेशानी नहीं हो

Total Users : 10221816
Views Today : 712