Explore

Search

August 5, 2026 10:38 pm

नोएडा में डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर लूटने और ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कॉलेज छात्र भी शामिल है।

लूट का सामान बरामद, आरोपियों को जेल
पुलिस ने आरोपियों के पास से हीरे की अंगूठी, सोने की चेन और करीब 14 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशांक सिंह (बुलंदशहर), प्रदीप (मथुरा), रोहित (बिहार) और वासु (बागपत) के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली के शाहदरा इलाके में किराये पर रह रहे थे।

फर्जी आईडी बनाकर शिकार फंसाते थे
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड सुशांक सिंह डेटिंग ऐप पर “राहुल” नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करता था। वह “नियरबाय” फीचर का इस्तेमाल कर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को निशाना बनाता था।

कमरे में बुलाकर बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो
गिरोह के सदस्य फर्जी आधार कार्ड से किराये पर कमरे लेते थे। वहां पीड़ित को बुलाकर चोरी-छिपे या जबरन आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेते थे।
इसके बाद वीडियो वायरल करने और परिवार को भेजने की धमकी देकर पीड़ितों से पैसे और गहने ऐंठे जाते थे।

पहचान छिपाने के लिए बदलते थे पेशा
आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए कभी कैब ड्राइवर तो कभी वेटर का काम करते थे। वारदात के दौरान फर्जी सिम कार्ड और अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे, जिन्हें बाद में तोड़कर फेंक देते थे।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया और कितनी फर्जी आईडी बनाई थीं।
गौरतलब है कि हाल ही में नोएडा में इसी तरह के एक और हनीट्रैप गिरोह का खुलासा हुआ था।

सावधान रहें:
ऑनलाइन डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते समय अनजान लोगों से मिलने से पहले उनकी पूरी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि ऐसे जाल में फंसने से बचा जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!